हौज़ा न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, शहीद आयतुल्लाह सय्यद अली ख़ामेनेई से इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को पाक करने के बारे में एक सवाल पूछा गया, जिसका जवाब इस प्रकार है।
इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को पाक करने का तरीका
सवाल: यदि मोबाइल फोन नजिस हो जाए, तो उसे पाक करने का तरीका क्या है? और यदि पाक करने से पहले वह नमाज़ के दौरान हमारे पास हो, तो ऐसी स्थिति में हमारी नमाज़ का क्या हुक्म है?
जवाब: मोबाइल फोन केवल पानी से ही पाक किया जा सकता है। हालांकि, उसके साथ नमाज़ पढ़ने से नमाज़ बातिल नहीं होती, सिवाय इसके कि नमाज़ पढ़ने वाले को नमाज़ पूरी होने से पहले यह पता चल जाए कि मोबाइल फोन की नजासत नमी के साथ उसके शरीर या कपड़ों तक पहुंच गई है।
आपकी टिप्पणी